Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 11 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रुद्रा रेणु ने सम्बन्धित विभागों की माह नवम्बर 2023 की प्रगति से अवगत कराया। चिकित्सा विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के सूत्रों में, राजस्व विभाग के सूत्रों में एवं स्थानीय निकाय विभाग के सूत्री में प्रगति लक्ष्यानुरूप कम रहने के कारण इन विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस वित्तीय वर्ष के आगामी महीनों में प्रगति में सुधार के ठोस प्रयास करते हुए लक्ष्यानुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करना सुनिश्चित करें। शेष विभागों की प्रगति सन्तोषजनक रही। सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रात्मक व गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनाएं जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच तथा पुष्टि उपरांत हस्ताक्षरयुक्त मासिक प्रगति सूचना एवं त्रैमासिक प्रगति सूचना प्रत्येक माह की 5 तारीख तक आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित करावें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *