अजमेर। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर कोटा से पुष्कर तक निकाले गए। नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया। सबसे ज्यादा स्वागत कोटा और अजमेर में हुआ।सर्व समाज की ओर से नगर कीर्तन यात्रा का नगरा स्थित क्षेत्र में स्वागत किया गया। सरदार हरपाल सिंह के साथ क्षैत्रवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। पुष्कर गुरुद्वारा में रविवार को नगर कीर्तन से जुड़े हुए विविध कार्यक्रम होंगे। यहां पर रविवार सुबह 5 बजे आसादीवार कीर्तन होगा। 10 बजे अखंड पाठ साहित्य के कीर्तन, गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर व्याख्यान होगा।