Mon. Oct 19th, 2026
20231209_180756

अजमेर। जिला बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में मतों की गणना कोर्ट परिसर में हुई। अध्यक्ष पद पर चंद्रभान सिंह राठौड़ ने जीत दर्ज की है। उन्होने समीर काले को हराया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह राजावत व शिवराज कुशवाह जीते हैं। सचिव पद पर राजेश कुमार यादव ने जीत हासिल की है। सहसचिव पद पर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रोशन शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अतुल शर्मा ने जीत दर्ज की है। मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। करीब चार घंटे चली मतगणना में दोपहर करीब दो बजे निर्वाचन अधिकारी ने ऐलान किया। राठौड़ को 920 मत मिले। और राजेश यादव लगातार दूसरी बार सचिव बने। उन्हें 427 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *