Sun. Oct 18th, 2026
20231128_183133

अजमेर। मंगलवार को जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोग सूरज के दर्शन को भी तरस गए। कोहरे के कारण वीजी बिलिटी 50 मीटर से भी कम पहुंच गई। सर्द हवाओं के कारण शहरवासी ठिठुरते रहे। कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को सुबह बच्चे फिट ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहर के चारों तरफ फैली पहाड़ीया धुंध और कोहरे के कारण नजर नहीं आई। हाइवे और ग्रामीण क्षेत्र में भी घना कोहरा छाया रहा। चालकों को वाहनों की लाइट भी जलानी पड़ी। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए सुबह-सुबह अलाव का सारा भी लिया। अधिकांश लोग देर तक घरों में ही दूबके रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *