Sun. Apr 19th, 2026

अजमेर। जिले की 8 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक बगावत देखने को मिल रही है। कांग्रेस भाजपा के दिग्गज बागी के रूप में मैदान में आ डटे है। मसूदा की राजनीति जमीन पर बागियों की उर्वरा साबित हो रही है। अजमेर उत्तर हॉट सीट बनी हुई है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता वासुदेव नानी मैदान में है। वहीं कांग्रेस की अंतिम लिस्ट में महेंद्र रलावत को मैदान उतारा गया है। पार्टियां कांग्रेस में गहलोत पायलट गुट तो भाजपा में वसुंधरा सीपी जोशी गुट मे बटी हुई है।वासुदेव नानी भाजपा से लगातार पांचवीं बार मैदान में है। विरोध में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने निर्दलीय ताल ठोकी है। पार्षद ज्ञानचंद सरस्वत, कुंदन वैष्णव, लाल सिंह रावत बागी बने हुए हैं। कांग्रेस में महेंद्र रलावत को टिकट दिया। धर्मेंद्र राठौर प्रमुख दावेदार थे। अचानक की साध्वी अनादि सरस्वती ने कांग्रेस ज्वाइन कर रोमांस बढ़ा दिया है। चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। सोर्स दैनिक भास्कर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *