Sat. Oct 17th, 2026
20231104_154055

अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने शनिवार को नामांकन भरा। द्रोपदी कोली शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली घर से रवाना होकर सबसे पहले अपने क्षेत्र के लोगों के साथ हेमंत भाटी के घर के सामने रुकी। द्रोपदी कोली नंगे पैर थी। वहां से सीधे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट के गेट पर उन्होंने जूते पहने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *