Mon. Apr 20th, 2026
20231104_134013

अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी होकर हेमंत भाटी ने शनिवार को नामांकन भरा। बीड़ी व्यवसाई, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता, हरदिल अज़ीज़ हेमंत भाटी की नामांकन रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नामांकन रैली को सफल बनाया। स्लोगन में गरीब की लाठी हेमंत भाटी की गूंज से कार्यकर्ताओं ने जोश का माहौल बना दिया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मोजुदगी के कारण मार्टिडल ब्रिज, स्टेशन रोड, मुख्य बाजार सहित जगह जगह जाम के हालात बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *