Mon. Jul 27th, 2026
20231101_134953

अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध शुरू हो गया है। (PCC) सदस्य हेमंत भाटी के समर्थको के द्वारा बुधवार को जीसीए चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताते हुए। टिकट को बदलने की मांग की व मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। देर रात भी हुआ था प्रदर्शन द्रौपदी कोली को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता हेमंत भाटी के समर्थक उनके निवास पर पहुंचे। और खुलकर नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *