Mon. Sep 14th, 2026
20231028_132609

अजमेर। क्रिश्चियन गंज पुलिस थाना अंतर्गत देर रात प्रगति नगर कोटड़ा निवासी सुनील कश्यप (40) पुत्र वीरेंद्र कुमार ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह सुनील की पत्नी ने 4 बजे उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को फंदे से उतार कर JLN अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *