Sun. Apr 19th, 2026
20231027_182048

अजमेर। रामगंज थाना अंतर्गत 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 17 वर्षिय पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर जहर खा लिया। जिसे संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और पीड़िता के बयान लिए। पीड़िता ने बयानों में बताया कि वह 5 सितंबर को जोधपुर गई थी। उसी के गांव के रहने वाले युवक के द्वारा लगातार उसका पीछा किया गया। व छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बताया आरोपी के द्वारा उसके अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। जिससे परेशान होकर उसने पॉयजन खा लिया। पीड़िता के बयानों पर रामगंज थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *