Mon. Jul 27th, 2026

आदिनाथ नवयुवक मंडल के तत्वावधान में जैन भक्ति नृत्य 21को

भीलवाड़ा – आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आर.के कॉलोनी के वार्षिक कलशाभिषेक की पूर्व संध्या पर आदिनाथ नवयुवक मंडल के तत्वावधान मैं भीलवाड़ा स्तर पर जैन धर्म भजन पर एक भक्ति नृत्य का आयोजन विद्यासागर वाटिका मैं किया जा रहा है । मीडिया प्रभारी अशोक बाकलीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता मैं 20 वर्ष से अधिक आयु वाले महिला व पुरूष 4 या 6 मेम्बर ग्रुप मैं भाग ले सकते हैं । मंडल अध्यक्ष निलेश छाबड़ा ने बताया प्रथम विजेता को 11000, द्वितीय को 7100 व तृतीय को 5100 रुपये दिये जायेंगे। सचिव अंकित शाह ने बताया कि भाग लेने वाले ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *