अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए एक बड़े जनसंपर्क अभियान का ऐलान किया है। ‘कांग्रेस आपके द्वार’ नाम से शुरू होने वाला यह नौ दिवसीय महाअभियान 6 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा के लंबे शासन के खिलाफ माहौल तैयार करना और पार्टी के लिए समर्थन जुटाना है।
अभियान की शुरुआत पूरी तरह से धार्मिक आस्था के साथ की गई।कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचें। वहां भगवान के चरणों में एक विशेष ‘प्रार्थना पत्र’ अर्पित किया। जिसमें शहर को भाजपा के शासन से मुक्ति दिलाने और आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की कामना की गई।