अजमेर। अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित “ग्राम विकास चौपाल” कार्यक्रम के दौरान भाजपा अजमेर शहर एवं देहात सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से आत्मीय भेंट एवं संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसान, गरीब, युवा एवं जरूरतमंद नागरिकों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का प्रभावी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं की सही जानकारी पहुँच सके। यह महत्वपूर्ण अवसर मुख्यमंत्री जी के ओएसडी श्री धनराज सोलंकी जी तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया रिसर्च एवं कंटेंट डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में मिलना हुआ। इस अवसर पर हेमंत सुनारीवाल, दिनेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रवाल, सर्वेश बजाज, एडवोकेट प्रकाश रावत, सागर झामनानी, सलीम मोहम्मद, अनिल पारिक, ब्रजेश माथुर, रोहित जेठानी एवं यश मताई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा, संगठन विस्तार एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
#ग्राम_विकास_चौपाल #भाजपा #BJP #Ajmer #Pushkar #राजस्थान #BhajanLalSharma #डॉ_अरविंद_शर्मा #BJP4Rajasthan #सोशलमीडिया #जनसेवा #विकसित_राजस्थान #भाजपा_अजमेर #ग्रामीण_विकास #TeamBJP