Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260511_124712

अजमेर। अजमेर शहर में ई-रिक्शा की छत से कैरियर हटाने के प्रशासन के आदेश के विरोध में ई-रिक्शा चालक लामबंद हो गए हैं। चालकों ने इस कार्रवाई को रोजगार विरोधी बताते हुए राहत की मांग की है। क्योंकि कैरियर हटने से सामान रखने में परेशानी होगी। चालकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यातायात विभाग ई-रिक्शा की छत पर लगे कैरियर हटाने को लेकर सख्ती कर रहा है। और न हटाने पर ₹1000 तक के चालान की चेतावनी दी है। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि वे इस पर ही निर्भर हैं और कैरियर न होने से पैसेंजर्स का सामान (विशेषकर दरगाह या रेलवे स्टेशन जाने वाले) रखने में दिक्कत होगी, जिससे उनकी आय कम हो जाएगी। चालकों ने प्रशासन से राहत की मांग की है, अन्यथा आंदोलन करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *