Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260505_125632

अजमेर। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल में सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर मंत्रणा करेंगे। दरअसल, बंगाल में 9 मई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। हालांकि, बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन बंगाल के चुनावी नतीजों ने केवल सत्ता नहीं पलटी, बल्कि एक नया इतिहास लिख दिया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत के महानायक और मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के नाम की गूंज अब दिल्ली से कोलकाता तक है। आज शुभेंदु को दिल्ली भी बुलाया गया है। गौरतलब है कि बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *