Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20251219_192036

 

                   अजमेर, 19 दिसम्बर। निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं रेकी चिकित्सा शिविर में गठिया, जोडो का दर्द, कमर दर्द, लकवा, सर्वाइकल, साइटिका, मधुमेह, दमा, उच्च रक्तचाप, गैस, पथरी, खांसी, लिवर रोग सहित सभी प्रकार के दर्द एवं रोगों का निःशुल्क उपचार शिविर शनिवार 20 दिसम्बर से 22 दिसम्बर समय दोपहर 2 से 4 बजे तक मनुहार समारोह स्थल, बिहारीगंज नसीराबाद रोड़ पर आयोजित किया जाएगा। 

                   आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अजमेर दक्षिण श्रीमती अनिता भदेल द्वारा किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। इससे वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को विशेष लाभ होगा। श्री किशन एम. देवानी द्वारा शिविर में घरेलू जड़ी बूटियों से निर्मित पाइल्स की दवा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

                   श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर न्यूरो एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम, आरोग्य काया एक्यूप्रेशर योग मंदिर एवं श्री मिकाओ रेकी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *