Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20251216_171939

अजमेर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल, बीर के तत्वाधान में नसीराबाद में छात्र छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जो कि नसीराबाद गांधी चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक की गई। रैली की शुरुआत सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिला कर की गई।

बच्चों ने पोस्टर बैनर में माध्यम से लोगो को रोड सेफ्टी की जानकारी दी। रैली के बीच छात्र छात्राओ ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जिसका उद्देश्य “हेलमेट बोझ नही सुरक्षा के लिए है” का संदेश दिया 

स्कूल प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने बताया कि बच्चों को यातायात नियमों का पालना का महत्व बताया तथा छात्र व छात्राओं व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा का संकल्प बताते हुए सतर्क रहने की अपील की l

रैली में सिटी थाना सीआई पंकज कुमार, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सम्पत लाल, राजेश मीणा, नगरपालिका पार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा व रवि भागनानी पुत्र जय किशन भागनानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *