Tue. Nov 3rd, 2026
IMG_20251202_123357

अजमेर। जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद सोमवार देर रात तूल पकड़ गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और “151 में बंद कर दूंगा” जैसी धमकियां साफ सुनाई दे रही हैं। इसके बाद वकीलों ने थाने के बाहर देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक धरना देकर SHO व अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। जोधपुर में वकील-पुलिस में हुए विवाद के बाद SHO सस्पेंड किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *