Thu. Oct 29th, 2026
IMG_20251118_193025

 

                       अजमेर, 18 नवम्बर। घूमर फेस्टिवल का आयोजन बुधवार 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगा। 

                       घूमर महोत्सव की संभाग प्रभारी श्रीमती सरिता गेना ने बताया कि राजस्थान की लोक संस्कृति का पर्याय घूमर नृत्य राजस्थान का गौरव एवं राज्य नृत्य है। घूमर नृत्य की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर घूमर फेस्टिवल का आयोजन बुधवार 19 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। अजमेर संभागीय मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में घूमर फेस्टिवल का आयोजन बुधवार 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। घूमर फेस्टिवल में 750 बालिकाऐं एवं महिलाएं भाग लेंगी। प्रतिभागियों के लगभग 35 समूह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रकार इसमें 150 से अधिक एकल प्रतिभागी भी होंगी। महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी एवं पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *