Mon. Nov 2nd, 2026
Screenshot_2025-10-12-18-35-21-433_com.whatsapp

अजमेर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला अजमेर का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह ‘‘उजास-2025’’ कार्यक्रम रविवार को सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित हुआ। 

राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई अजमेर के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आईटी यूनियन अजमेर द्वारा स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिले में पदस्थापित सहायक प्रोग्रामर, सूचना सहायकों के साथ-साथ हाल ही नव पदस्थापित सूचना सहायकों का तिलक व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जविलत कर किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम में राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री कपिल चौधरी एवं अन्य जिलाध्यक्ष, अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी मैम तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री भानू प्रताप सिंह गुर्जर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री देवेश बाडमेरा, राजस्थान लोक सेवा आयोग के संयुक्त निदेशक श्री योगेश कुमार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती श्रुति कीर्ति गुप्ता विशिष्ठ अतिथि उपस्थित हुए।

इस अवसर पर हाल ही में पदोन्नत हुए प्रोग्रामर सहित आईटी यूनियन पदाधिकारी, सहायक प्रोग्रामर व सूचना सहायक उपस्थि्त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *