अजमेर। अजमेर शहर में पड़ाव स्थिति अनाज मंडी में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में से अनाज के कट्टे चुरा कर ले गए। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।