Tue. Nov 3rd, 2026
IMG_20251009_134933

 

 

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 के दौरान लोक शान्ति बनाए रखने के लिए चयनित शराब की दुकानों को मेला अवधि के दौरान बन्द रखा जाएगा। 

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि आगामी 2 नवम्बर को प्रातः काल से 5 नवम्बर तक इन दुकानों एवं गोदामों को बन्द रखने के निर्देश दिए गए है। ग्राम पंचायत बांसेली की अनुज्ञाधारक श्रीमती अनिता नरचल, ग्राम पंचायत गनाहेड़ा दुकान संख्या एक की अनुज्ञाधारक श्रीमती अनिता टांक, ग्राम पंचायत गनाहेड़ा दुकान संख्या 2 के अनुज्ञाधारक श्री शैतान सिंह रावत, ग्राम पंचायत गनाहेड़ा दुकान संख्या 3 की अनुज्ञाधारक श्रीमती नीरू कंवर एवं ग्राम पंचायत कानस के अनुज्ञाधारक श्री आनन्दनाथ की दुकानें मेला अवधि के दौरान बन्द रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *