Wed. Nov 4th, 2026
IMG_20251005_125844

अजमेर। राजस्थानः खांसी की सिरप पीने से बच्चा हुआ बीमार, साबित करने के लिए डॉक्टर ने भी पी ली सिरप, वो भी बीमार सिरप पर राज्यभर में बैन हो गई है। राजस्थान सरकार की मुफ्त दवा योजना में दी जा रही खांसी की सिरप (Dextromethorphan HBr Syrup IP) पीने से भरतपुर में एक बच्चा बीमार हो गया। सिरप को सुरक्षित साबित करने के लिए डॉक्टर ताराचंद योगी ने खुद भी सिरप पी ली, जिससे उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। साथ ही, दो एंबुलेंस कर्मियों की हालत भी सिरप पीते ही खराब हो गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में इस सिरप के वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। वहीं, सीकर में इसी सिरप से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत की भी पुष्टि हुई है। जांच जारी है। अब ताजा मामला चूरू जिले में आया है। जहां अनस खान की सीरप सेवन से जयपुर के jk लोन अस्पताल में मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *