Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250627_124824

अजमेर। अहमदाबाद में सुबह 10 बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हुई। इस दौरान करीब 18 हाथियों के समूह आगे की ओर चल रहे थे। इनमें से एक हाथी बेकाबू हो गया। इससे रथयात्रा में भगदड़ मच गई।

 

बेकाबू हुए हाथी को हाथीखाना ले जाकर वन विभाग के अधिकारियों ने उस पर काबू पाया। इस अफरातफरी के बीच 15 मिनट के लिए रथयात्रा को खाड़िया गेट के पास रोक भी दिया गया था। जानकारी के अनुसार, मेले में बज रहे डीजे की आवाज से हाथी इधर-उधर भागने लगा था। इसी वजह से तुरंत डीजे भी बंद करवा दिया गया।

 

बता दें कि शुक्रवार को सुबह अहमदाबाद के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर मे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मंगला आरती के बाद रथयात्रा शुरू की गई थी। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथ खींचने की रस्म भी निभाई थी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *