Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250624_145838

 

 

अजमेर। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने आज किशनगढ़ तहसील के ग्राम बान्दसिन्दरी स्थित ऐतिहासिक माधव सरोवर के रिस्टोरेशन व रिपेयर कार्य का मौके पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री रावत ने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों व संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण जलस्रोत के संरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कुल ₹243.86 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। सरोवर में मिट्टी कार्य, वेस्ट वियर, फीडर निर्माण और फेस वॉल के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। कार्य की प्रारंभ तिथि 30 सितम्बर 2024 एवं निर्धारित पूर्णता तिथि 29 जुलाई 2025 रखी गई है।

 

मौके पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कार्य की प्रगति लगभग 75% हो चुकी है और अब तक ₹103.73 लाख की राशि व्यय की जा चुकी है।

 

मंत्री श्री रावत ने कहा कि माधव सरोवर जैसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत और जल आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, जिससे मानसून से पूर्व संरचनाएं प्रभावी रूप से उपयोग में लाई जा सकें।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार द्वारा चल रहे विकासात्मक प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

जय जय पुष्कर राज।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *