Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250624_140808

अजमेर। उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म (रेप) का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़िता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार फ्रांस की रहने वाली युवती सोमवार को टाइगर हिल स्थित ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में आयोजित पार्टी में गई थी। वहीं पर उसकी पहचान एक युवक से हुई। आरोप है कि पार्टी के बाद युवक बहला-फुसलाकर उसे कैफे के बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *