Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250614_151924

अजमेर। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। उनका निधन गुरुवार की देर रात को लंदन में हुआ। वह 53 साल के थे। कंगना रनौत की पोस्ट के बाद खुलासा हुआ कि उनके मुंह के जरिए विंड पाइप में मधुमक्खी घुस गई थी, जिसके चलते उनका दम घुटने लगा था और फिर उनकी जान चली गई। हालांकि, खबरों में बताया जा रहा है कि एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। ये हादसा मधुमक्खी के उनके मुंह के अंदर घुसने के बाद हुआ। ऐसे में अब उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें दिल्ली में अंतिम विदाई दी जाएगी। लेकिन इसमें देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *