Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250612_144026

अजमेर। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा राजस्थान और गुजरात में करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है। जिसमें “नेक्सा एवर ग्रीन” नामक प्रोजेक्ट के माध्यम से हजारों लोगों को चूना लगाया गया था। इस प्रोजेक्ट में निवेश करने पर भविष्य में जमीन, फ्लैट या ऊंचे रिटर्न का लालच दिया गया था। राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज की थीं। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। ईडी की टीमें राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू और गुजरात के अहमदाबाद में छापेमारी कर रही हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई से कई बड़े आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *