Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250610_135818

अजमेर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार सुबह पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू की नियुक्ति राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष (RPSC Chairman) पद पर कर दी है। साहू की इस नियुक्ति से राजस्थान पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान के नए DGP की रेस में संजय अग्रवाल और राजीव शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पैनल के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। और जल्द ही बड़े बदलाव का ऐलान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *