Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250430_174135

 

           अजमेर, 30 अप्रैल। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई मई माह के प्रथम गुरूवार एक मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

           लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मई माह के प्रथम गुरूवार एक मई को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद की बिठूर, पुष्कर की खोरी एवं अरांई की देवपुरी ग्राम पंचायत का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *