Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250320_154312

अजमेर। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक याचिका पर अंतिम फैसला हो गया है। दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं। परिवार अदालत ने यह फैसला सुना दिया है। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर कर लिया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर, 2020 में शादी की थी, मगर दोनों जून, 2022 से अलग रह रहे हैं। उन्होंने फैमिली कोर्ट में सहमति से संयुक्त तलाक की याचिका दायर की थी। इसमें दोनों ने 6 महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड से छूट की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *