Mon. Nov 23rd, 2026
IMG_20250311_184500

 

          अजमेर, 11 मार्च। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में अब तक 102151 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन तक शिविरों में 109308 आवेदन प्राप्त हुए।

          अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्रा काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा।

          उन्होंने बताया कि अब तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्राप्त 109308 आवेदनों में से 102151 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिले में 5758 को पीएम किसान योजना, 4067 का मंगला पशु बीमा योजना, 79 को किसान क्रेडिट कार्ड, 7177 को पशु टीकाकरण, 30009 को पशु चिकित्सा उपचार, 961 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 62 को पालनहार योजना, 302 को पट्टे वितरण, 767 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 17 विमुक्त तथा घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को भूखण्ड अथवा पट्टा आवंटन, 249 को खाद्य सुरक्षा लाभ, 68 को पीएम सूर्य घर योजना, 7628 को आयुष्मान कार्ड, 1651 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 7490 की ई-केवाईसी, 3901 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 15472 किसानों के ऑनलाईन आवेदन, 2170 फसल बीमा पॉलिसी, 13979 मोबाईलों में राज किसान सुविधा एप, 1144 नए जीएसएस सदस्य जोड़े गए तथा पालनहार के 262 पंजीकृत आवेदनों का नवीनीकरण कार्य किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *