Mon. Nov 23rd, 2026
IMG_20250301_161208

अजमेर। होली से पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Price) में इजाफा कर दिया है। शनिवार 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए हैं, जिसमें 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्‍ली से लेकर कोलकाता तक 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम स्थिर बने हुए हैं, जिसका मतलब है कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर असर नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *