Thu. Oct 22nd, 2026
20240314_141220

अजमेर। देर रात कल्याणीपुरा निवासी ठेकेदार ने फाइनेंस कंपनी की धमकियों से परेशान होकर ठेकेदार राकेश ने पत्नी के साथ दूध में जहर मिलाकर पी लिया। और अपने तीनों बच्चों को भी जहरीला दूध पिला दिया लेकिन बड़ी बेटी ने समझदारी दिखाते हुए। अपने छोटे भाइयों से गिलास छीनकर उन्हें दूध नहीं पीने दिया। जब ठेकेदार की तबीयत बिगड़ी तो उसने खुद ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। ठेकेदार ने यह कदम फाइनेंस कंपनी की धमकी से परेशान होकर उठाया ठेकेदार ने मकान बनाने के लिए फाइनेंस कंपनी से कर्जा लिया था। जिसको नहीं चुका पाने के कारण फाइनेंस कंपनी के द्वारा होने लगातार धमकाया जा रहा था और मकान पर कब्जा करने की बात कही जा रही थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने यह कदम उठाया फिलहाल दोनों पति-पत्नी की हालत ठीक है। और दोनों का इलाज जेएलएन अस्पताल में उनका इलाज अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *