Tue. Oct 20th, 2026
20240220_190646

            अजमेर।  20 फरवरी माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में औद्योगिक सलाहकार समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जयपुर के उद्योगपति एवं आईएमसी अध्यक्ष श्री एन. के. जैन ने की। बैठक में महिला आईटीआई के उत्थान एवं बजट की सदुपयोगिता के विषय पर चर्चा की गयी। बैठक में अजमेर के उद्योगपति एवं आईएमसी सदस्य श्री एस. डी. बाहेती ने अजमेर में युवाओं के रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। इस बैठक में बतौर सदस्य जिला रोजगार अधिकारी श्री मधुसूदन शर्मा, प्राविधिकी शिक्षा के संयुक्त निदेशक श्री श्याम बाबू माथुर, समूह अनुदेशक श्रीमती गामिनी शर्मा एवं सुश्री अंजू वैष्णव उपस्थित रहे। संस्थान के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस बैठक से अब संस्थान के विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। साथ ही संस्थान स्तर पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करवाए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *