Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर 16 फरवरी। राज्य सरकार के 100 दिन की कार्ययोजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सैनिकों की पेंशन सम्बन्धित विसंगितियों के निराकरण के लिए पेंशन सम्बन्धित समस्या समाधान शिविर का आयेाजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर मेें सोमवार 19 फरवरी से 5 मार्च तक प्रातः 9.30 बजे से किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आत्मेश बेनिवाल ने बताया कि तहसील अजमेर का 19 फरवरी को, पुष्कर एवं पीसांगन का 20 फरवरी को, नसीराबाद एवं अरांई का 21 फरवरी को, किशनगढ एवं रूपगढ का 23 फरवरी को, केकड़ी, सावर एवं सरवाड का 26 फरवरी को, भिनाय एवं टांटोटी का 27 फरवरी को, ब्यावर का 28 फरवरी को, टॉडगढ का 29 फरवरी को, मसूदा का एक मार्च को, बिजयनगर का 4 मार्च को तथा तीनाें जिलाें के शेष रहे पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के लिए 5 मार्च को शिविरों का आयोजन होगा। पेंन्शन एवं पीपीओ में किसी प्रकार की विसंगतियां एवं स्पर्श पोर्टल से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर समस्या समाधान शिविरों में उपस्थित होकर समस्या का निराकरण करवाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *