Tue. Oct 20th, 2026
20240216_080050

अजमेर, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम 16 फरवरी को आयोजित होगा। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जन तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की गई थी। 

शुक्रवार को इसके तहत अजमेर जिले में विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे । अजमेर में जीसीए ग्राउन्ड, नसीराबाद में कानाखेड़ी स्टेडियम, किशनगढ़ में रविन्द्र मंच, पुष्कर में मेला ग्राउन्ड में कार्यक्रम आयोजित होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *