Tue. Oct 20th, 2026
20240211_140320

अजमेर। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि राजस्थान के कई जिलों में 13-14 फरवरी को मौसम बदलेगा। इन 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से आंशिक बादल छाएंगे। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने राजस्थान के कई जिलों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अभी मौसम में रोज बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन माउंट आबू मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में रात का पारा 3.6 डिग्री रहा। छह शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया। कोटा, अजमेर, चूरू, सीकर, मे पारा सामान्य से नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *