Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 9 फरवरी। कार्मिक विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेबिल टेनिस, बेडमिण्डटन एवं टेनिस प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारम्भ शनिवार को इण्डोर स्टेडियम पटेल मैदान में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

 

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि शनिवार 10 फरवरी को राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अजमेर के इन्डोर स्टेडियम पटेल मैदान में होगा। इसमें द्वितीय टेबिल टेनिस, चतुर्थ टेनिस एवं छठी बेण्डमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में समस्त 50 जिलों तथा जयपुर मुख्यालय की एक टीम सहित कुल 51 टीमें भाग ले रही है। तीनों खेलों के लिए अलग-अलग टीमें है। राजकीय विभागों में नियमित रूप से नियुक्त सभी संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *