Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 9 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के माध्यम से वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, अन्य पिछडा वर्ग एवं सफाई कर्मचारी वर्ग से प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों के चयन पर विचार के लिए जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति की बैठक बुधवार 14 फरवरी (केवल अनुसूचित जाति वर्ग) एवं 15 फरवरी (केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग, विकलांग वर्ग, सफाई कर्मचारी वर्ग एवं पिछडा वर्ग) को प्रातः 11 बजे परियोजना प्रबन्धक कार्यालय राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम राजकीय कन्या छात्रावास सावित्री स्कूल के पास अजमेर में आयोजित की जाएगी।

 

ऋण आवेदनकर्ता प्रार्थना पत्र साथ संलग्न किए गए प्रमाण पत्रों की मूलप्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र की प्रतियां अन्य लानी होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र की प्रति, आय प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्वयं का शपथ पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, पेन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोप्रति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं योजना अनुसार अन्य आवश्यक दस्तावेज इत्यादि के साथ ही 14 अथवा 15 को जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *