घूघरा घाटी स्थित भैंरू मंदिर के पास रविवार काे दिनदहाड़े एक मकान काे चाेराें ने वारदात का शिकार बनाया। 5 चाेर 2-3 बाइक पर सवार हाेकर माैके पर पहुंचे, और घर का ताला ताेड़कर भीतर रखे 2.50 लाख रुपए कीमत के साेने-चांदी के जेवरात और 20 हजार की नकदी चुराकर ले गए। वारदात में शामिल युवकाें का आना-जाना सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। | dainikbhaskar