Wed. Sep 2nd, 2026
20231122_060917

अजमेर, 21 नवम्बर। श्री पुष्कर पशु मेला-2023 के दौरान लोक शान्ति बनाए रखने के लिए पुष्कर क्षेत्र में बांसेली, गनाहेडा एवं कानस ग्राम पंचायत स्थित शराब की दुकानें बन्द रखी जाएगी।

 

जिला मजिस्टे्रट डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि श्री पुष्कर पशु मेला-2023 के दौरान पुष्कर क्षेत्र में लाईसेन्सशुदा शराब की बिक्री की दुकानें 23 नवम्बर को प्रातः काल से 27 नवम्बर तक बन्द रखी जाएगी। इसमें अनुज्ञाधारी श्रीमती अनिता नरचल की रेल्वे फाटक मलबरी रिसोर्ट के पास देवनगर बांसेली स्थित मदिरा दुकान एवं नागौर रोड़ इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास ग्राम पंचायत बांसेली स्थित गोदाम, अनुज्ञाधारी श्रीमती अनिता टांक की गनाहेडा रोड अटल भवन के सामने स्थित मदिरा दुकान एवं वाटर वक्र्स के पीछे पीसांगन रोड नई सड़क गनाहेडा स्थित गोदाम, अनुज्ञाधारी श्री शैतान सिंह रावत की नाला पुष्कर गनाहेडा स्थित मदिरा दुकान एवं वाटर वक्र्स के पीछे भगवानपुरा रोड स्थित गोदाम, अनुज्ञाधारी नीरू कंवर की तिलोरा रोड़ गनाहेडा स्थित मदिरा दुकान एवं वाटर वक्र्स के पीछे गनाहेडा स्थित गोदाम तथा अनुज्ञाधारी श्री आनन्दनाथ की नेडलिया डांग ग्राम कानस पुष्कर रोड़ स्थित मदिरा दुकान बन्द रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *