Wed. Sep 2nd, 2026
20231112_132641

अजमेर। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। भाजपाइयों ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए पूजा के पहले घरों मे पानी पहुंचाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होन पर अधिकारियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। भाजपा नेता वासु देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में दीपावली पर भी पेयजल की आपूर्ति 72 से 96 घंटे अधिकांश क्षेत्र मे पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है। दीपावली पर भी फॉयसागर रोड स्थित विनायक कॉलोनी, गोटा कॉलोनी, स्वस्तिक नगर, नवकार नगर, रामनगर, दयानंद कॉलोनी, शिव विहार कॉलोनी, बीके कॉल नगर, ज्ञान विहार, पंचशील क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, पुलिस लाइन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सप्लाई चुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *