Fri. Jan 16th, 2026
IMG-20231103-WA0045

अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता भदेल और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वासु देवनानी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने से पहले दोनों गांधी भवन चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में पहुंचे। दोनों दावेदारों को साथ-साथ आना था। लेकिन तालमेल के अभाव में दोनों अलग-अलग कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस कारण भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी दोनों की अलग-अलग रैली में बट गए। देवनानी व अनीता भदेल का जगह-जगह माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह कै साथ अपने प्रत्याशियो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *