Mon. Apr 20th, 2026
20231028_185557

अजमेर। नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया। कि वह मोबाइल की किस्त जमा करने गई थी। तभी रामराज नामक व्यक्ति का फोन आया। और प्लास्टिक की पानी की टंकी दिखाने के लिए सदर बाजार स्थित विश्वजीत सिंधी की दुकान पर बुलाया। बाद में वह उसे गोदाम ले गया। वहा पहले से ही एक युवक मौजूद था। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया। कि जब उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई। तो वहां दुकान का मालिक विश्वजीत भी मौजूद था। पीड़िता की ओर से एसपी चुनाराम जाट को शिकायत देकर नसीराबाद सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच नसीराबाद C.O विजय कुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *