Sun. Oct 18th, 2026
20231027_190239

अजमेर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में नाकाबंदी व पुलिस गश्त की जा रही है। इसी दौरान क्लॉक टावर व क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने साढ़े 12 लाख रुपए बरामद किए। एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी और गश्त की जा रही है। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने एक युवक की तलाशी के दौरान 9 लाख 50 हजार बरामद किए। वहीं युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसपी के निर्देश पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक कार सवार युवक को रुकवा कर तलाशी ली गई। तो उसके पास 3 लाख रुपए बरामद हुए। युवक पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। रूपयो को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। इसके साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *