Sun. Apr 19th, 2026
20231023_193838

अजमेर। अजमेर की सेंट्रल जेल में सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित व SP चुनाराम जाट सहित 150 पुलिसकर्मियों ने जेल के अंदर चप्पे चप्पे की तलाशी ली। हालांकि दौरान पुलिस को किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। आकस्मिक रूप से यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सर्च अभियान के दौरान कैदियों से किसी तरह की समस्या के संबंध में बातचीत की गई। हालांकि इस दौरान किसी ने भी अपनी समस्या नहीं बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *