Sun. Apr 19th, 2026
20231023_115311

अजमेर। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई जाने की सूची में नाम आते ही अच्छे खासे कर्मचारी बीमार पड़ने लगे हैं। सूची में नाम आते ही एक दिन पहले तक जो कार्मिक पूर्ण स्वस्थ होकर ड्यूटी दे रहे थे। वह अब बीपी, शुगर, हार्ट,न्यूरो, थकान, बार-बार यूरिन आने जैसी बीमारियों से स्वयं को ग्रस्त बात कर जेएलएन अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल बोर्ड के अफसर डॉक्टर आरके माथुर ने बताया कि अभी तक 100 से ऊपर कर्मचारी अपनी चुनाव में ड्यूटी निरस्त करवाने आ चुके हैं। कर्मचारी जो भी अपनी बीमारी बता रहा है। उसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गहनता से उसे अनफिट की रिपोर्ट दी जा रही है। अभी तक पांच जनों को अनफिट घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *