Mon. Apr 20th, 2026
20231021_122455

अजमेर। स्टेट जीएसटी अजमेर की टीमों ने पड़ाव क्षेत्र में एक बड़े देसी घी के थोक व्यापारी की दो फर्म सहित 6 ठिकानों पर सर्वे कार्रवाई को अंजाम दिया। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी सामने आई। देर रात तक टीमों की कार्रवाई जारी रही। उक्त कारोबारी बिना बिल के ब्रांडेड घी मंगा कर बिना बिल ही बेचकर बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी कर रहा था। मौके पर इसके साक्ष्य भी मिले हैं। विभागीय टीमें लंबे समय से युक्त कारोबारी की कारोबारिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसकी फर्म और गोदाम पड़ाव क्षेत्र में ही संचालित थे। सूत्र बताते हैं इस माल का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसलिए देर रात तक इसे सीज करने की कार्रवाई जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *