Sun. Oct 18th, 2026
20231020_154532

अजमेर। गैगल थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी बुधवार को दोपहर घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग नाबालिग को जबरन उठाकर ले गए। और आरोपियों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने गैगल थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *